अरुण जेटली के निधन पर पंजाब में एक दिन राजकीय शोक घोषित

Edited By Mohit,Updated: 25 Aug, 2019 05:29 PM

announcement of 1 day mourning in punjab

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के देहांत पर पंजाब सरकार ने कल यानि सोमवार (26 अगस्त) को पंजाब में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है।

चंडीगढ़/जलालाबाद (सेतिया): पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर पंजाब सरकार ने कल यानि सोमवार (26 अगस्त) को राज्य में एक दिन के राजकीय शोक का ऐलान किया है। इसके साथ ही पंजाब सरकार द्वारा जारी हुक्मों में यह भी कहा गया कि सरकारी दफ्तरों में कोई भी मनोरंजन नहीं होगा। राज्य के समूह संबंधित अधिकारियों को उक्त आदेशों की पालना करने के लिए कहा गया है।  

गौरतलब है कि देश के पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अरुण जेटली ने शनिवार को एम्स में 12:07 पर आखिरी सांस ली। रविवार को राजकीय सम्मान के साथ दिल्ली में अरुण जेटली का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सांस लेने में आ रही दिक्कत के कारण उनको बीती 9 अगस्त को एम्ज में दाखिल करवाया गया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!