अमृतसर रेल हादसा मामला फिर गरमाया, पीड़ितों ने सरकार के खिलाफ लगाया धरना

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Dec, 2019 02:13 PM

amritsar rail accident case heats up again

अमृतसर रेल हादसे का मामला एक बार फिर गरमा गया है। पीड़ितों की तरफ से भंडारी पुल पर सरकार के खिलाफ धरना लगाया है।

अमृतसर(सुमित खन्ना): अमृतसर रेल हादसे का मामला एक बार फिर गरमा गया है। पीड़ितों की तरफ से भंडारी पुल पर सरकार के खिलाफ धरना लगाया है। पीड़ितों ने पंजाब सरकार और सिद्धू दम्पति के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने उनके साथ किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने मांग की है कि सरकार द्वारा मृतकों के एक पारिवारिक मैंबर को नौकरी और आरोपियों को सजा दी जाए।

बता दें कि पिछले साल दशहरे वाले दिन अमृतसर साहिब में जोड़ा फाटक पर घटे रेल हादसे में 60 के करीब लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मृतकों में कुछ ऐसे भी थे, जिनके परिवार में उनके इलावा कमाने वाला कोई नहीं रहा। पंजाब सरकार ने पीड़ित परिवारों से जो वादे किए थे,वह अभी तक पूरे नहीं किए और उन्हें इंसाफ नहीं मिला। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!