अमृतसर की DC ने किया ऐलान, लोगों को होगा खूब फायदा

Edited By Kalash,Updated: 15 Sep, 2025 04:21 PM

amritsar dc announcement

पिछले दो सप्ताह से अजनाला एस.डी.एम. दफ्तर में डेरा डाले बैठी डी.सी. साक्षी साहनी की तरफ से शुरू किया गया सांझा उपराला अभियान सफल साबित हो रहा है।

अमृतसर (नीरज): पिछले दो सप्ताह से अजनाला एस.डी.एम. दफ्तर में डेरा डाले बैठी डी.सी. साक्षी साहनी की तरफ से शुरू किया गया सांझा उपराला अभियान सफल साबित हो रहा है। जानकारी के अनुसार डी.सी. की तरफ से सांसद विक्रमजीत सिंह साहनी व विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के साथ समूह एन.जी.ओ. के साथ एक अहम बैठक की गई, जिसमें बाढ़ प्रभावित परिवारों के पुर्नवास, रोजगार की बहाली और सर्दी के मौसम के अलावा खेतों में जमा रेत व गारा को निकालने, गर्म कपड़ों की जरुरत, 8 हजार स्कूल किटस, सैल्फ हैल्प ग्रुपस, डीजल, पैट्रोल, दवाओं और वैटनरी दवाओं के मुद्दों पर चर्चा की गई।

सांसद साहनी ने पांच जे.सी.बी. मशीनें रेत हटाने के लिए देने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सन फांउंडेशन की तरफ से मुफ्त पलंबर, इलैक्ट्रिशन सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। एन.जी.ओ. सरबत दा भला, पिंगलवाड़ा, खालसा ऐड, रिलांयस फाऊंडेशन, कलगीधर ट्रस्ट, रैड क्रास सोसायटी की तरफ से हर प्रकार का सहयोग जरुरतमंदों को देने का ऐलान किया। विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल सांझा उपराला अभियान की प्रशंसा करते हुए सभी को मिलकर सेवा करने की अपील की ताकि सभी जरुरतमंदों को मदद मिल सके। सरबत दा भला ट्रस्ट ने पशुओं के लिए लगातार चारे की निरंतर सप्लाई का आश्वासन दिया।

कलगीधर ट्रस्ट कर रही पंखे, कूलर, मोटर रिपेयर करने की सेवा

कलगीधर ट्रस्ट गुरुदवारा बड़ू साहिब की तरफ से घोनेवाला तहसील रमदास में पंखे, मोटर, वाशिंग मशीन, कूलर आदि घरों में उपयोग की जाने वाली मशीनरी की सेवा की जा रही है। ट्रस्ट के वालंटियर्स घर घर जाकर लोगों का हाल पूछ रहे हैं बेघर लोगों को तुरंत छत्त देने के लिए फैबरीकेटेड मकान बनाने का भी ऐलान किया गया है। बीबी कौलां जी ट्रस्ट की तरफ से पशु धन देने का ऐलान किया गया है।

धान खरीद के लिए 48 मंडिया नोटीफाइड

बाढ़ पीड़ित लोगों के पुर्नवास के साथ साथ जिला प्रशासन की तरफ से धान खरीद की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं। डी.सी. साक्षी साहनी ने जिला मंडी अफसर, फूड सप्लाई, खेतीबाड़ी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों को मंडियों में सूखा धान लेकर आने की अपील की जाए। जिला खुराक सप्लाई कंट्रोलर अमनजीत सिंह संधू ने बताया कि जिले में धान की खरीद के लिए 48 मंडिया नोटिफाइड की गई है। धान का एम.एस.पी. 2389 रुपए प्रति क्विंटल तय किया गया है।

कंबाइनों पर एस.एम.एस. लगाना जरुरी

ए.डी.सी. अमनदीप कौर की तरफ से जिले के कंबाइन हारवैस्टर ऑपरेटरों के साथ बैठक करके निर्देश दिए गए कि सभी कंबाइनों पर एस.एम.एस. लगाना जरुरी है अन्यथा कानूनी कार्रवाई की जाएगी। धान की कटाई सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ही की जाए। कानून का उल्लंघन करने वालों को पहले उल्लंघन पर 50 हजार रुपए, दूसरे उल्लंघन पर 75 हजार रुपए और तीसरे उल्लंघन पर एक लाख रुपए जुर्माना किया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!