अमृतपाल सिंह के चाचा व प्रधानमंत्री बाजेके सहित 4 को इस जेल में किया तब्दील

Edited By Urmila,Updated: 02 Apr, 2025 05:13 PM

amritpal singh

एन.एस.ए. के आरोपों में डिब्रूगढ़ जेल में बंद 8 आरोपियों को एन.एस.ए. समाप्त होने के बाद पंजाब लाया गया है।

बठिंडा (विजय): एन.एस.ए. के आरोपों में डिब्रूगढ़ जेल में बंद 8 आरोपियों को एन.एस.ए. समाप्त होने के बाद पंजाब लाया गया है। इनमें शामिल अमृतपाल सिंह के चाचा व प्रधानमंत्री बाजेके सहित 4 आरोपियों को बठिंडा की जेल में तबदील किया गया है जबकि इनके अन्य चार साथियों को पटियाला जेल में बंद किया गया है। केंद्रीय जेल के सुपरिंटैंडैंट मनजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात को अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह, भगवंत सिंह उर्फ प्रधानमंत्री बाजेके, कुलवंत सिंह राऊके व बसंत सिंह दौलतपुर को बठिंडा की केंद्रीय जेल में तबदील किया गया है। इन चारों को एक अलग बैरक में रखा गया है। इसके अलावा इनके अन्य चार साथियों दलजीत सिंह कलसी, गुरिंदर सिंह गुरी औजला, गुरमीत सिंह बुक्कणवाल व अमनदीप सिंह अमना को पटियाला की जेल में रखा गया है। गौरतलब है कि उक्त दोनों पंजाब की अत्याधिक सुरक्षा वाली जेलें हैं जिनकी सुरक्षा पंजाब पुलिस के अलावा केंद्रीय बल भी करते हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!