अमेरिका से डिपोर्ट हुए युवकों पर Action, पंजाब पहुंचते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 16 Feb, 2025 06:41 PM

america deport brother arrest

गत दिन अवैध तरीके से विदेश गए भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट कर वापिस भेज दिया गया है।

पटियाला : गत दिन अवैध तरीके से विदेश गए भारतीयों को अमेरिका से डिपोर्ट कर वापिस भेज दिया गया है। वहीं इस दौरान खबर मिली है कि गत दिन अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए पंजाबियों में से 2 युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह दोनों युवक पटियाला के राजपुरा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

खबर मिली है कि 2023 में राजपुरा में डबल मर्डर हुआ था और इसमें दो चचेरे भाइयों प्रदीप और संदीप को पुलिस ने नामजद किया था। कोर्ट द्वारा इन्हें भगौड़ा करार दिया गया था और ये दोनों डंकी लगाकर अमेरिका चले गए थे। गत दिन डिपोर्ट किए गए युवकों में उन्हें भी वापिस भेजा गया इसके बाद पुलिस ने राजपुरा पहुंचते ही इन्हें हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!