नाभा जेल के बाहर पहुंचीं गनीव कौर, बोलीं, "जदों शेर बाहर आंदा है तां देखों की बनदा.."

Edited By Vatika,Updated: 03 Feb, 2026 01:39 PM

ganieve kaur statement

शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके

पटियाला/नाभा: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद उनके परिवार और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस फैसले को “सच की जीत” बताते हुए मजीठिया की पत्नी गनीव कौर ने सरकार पर तीखा हमला बोला।

नाभा जेल के बाहर पहुंची गणिव कौर ने कहा कि शायद सरकार यह भूल गई थी कि सबसे ऊपर भी एक भगवान की अदालत होती है, जहां देर जरूर होती है लेकिन अंधेर नहीं। उन्होंने कहा कि अब पंजाब में “डायनासोर भी आएंगे और अकाली भी।” बिक्रम मजीठिया की रिहाई पर विरोधियों द्वारा किए जा रहे तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए गनीव कौर ने कहा, “देखो, जब शेर बाहर आता है तो क्या होता है।” उन्होंने कहा कि आज सच्चाई की जीत हुई है।

उन्होंने भगवान और देश की सर्वोच्च अदालत (सुप्रीम कोर्ट) का दिल से धन्यवाद किया। गनीव कौर ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जितनी जबरदस्ती करनी थी, वह कर चुकी है, लेकिन आखिरकार इंसाफ की जीत हुई है। सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने सवाल किया कि जिन कुर्सियों पर वे बैठे हैं, क्या उन पर बैठकर इस तरह की बातें करना उन्हें शोभा देता है?

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!