जय बाबा बर्फानी! Amarnath Yatra से पहले बाबा बर्फानी हुए विराजमान, आप भी करें दर्शन ...

Edited By Vatika,Updated: 26 May, 2023 07:46 AM

amarnath yatra 2023

हालांकि पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने में करीब एक महीने से अधिक का समय बाकी है लेकिन सोशल मीडिया पर पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के पूर्ण रूप में प्रकट होने की तस्वीरें आ रही हैं।

पंजाब डेस्क: श्री बाबा अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी पूर्ण रूप से विराजमान हैं। हालांकि पवित्र अमरनाथ यात्रा शुरू होने में करीब एक महीने से अधिक का समय बाकी है लेकिन सोशल मीडिया पर पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के पूर्ण रूप में प्रकट होने की तस्वीरें आ रही हैं।

इस वर्ष पवित्र अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से शुरू हो रही है जो 31 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन संपन्न होगी। इस बार यात्रा 62 दिन की है। यात्रा की तैयारियां अभी चल रही हैं मगर पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी प्रकट हो गए हैं। प्राकृतिक रूप से बने हिम शिवलिंग में बाबा बर्फानी पूरे आकार में विराजमान दिखाई दे रहे हैं।

औपचारिक तौर पर अमरनाथ यात्रा शुरू होने में करीब 35 दिन का समय बाकी है। एक अधिकारी के अनुसार मौसम खराब होने के कारण ट्रैक से बर्फ हटाने का काम अभी शुरू नहीं किया गया है लेकिन जल्द ही बालटाल और चंदनवाड़ी से काम शुरू कर दिया जाएगा। यात्रा शुरू होने से पहले ट्रैक बनाने का काम पूरा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार जी-20 शिखर बैठक का समापन होने के बाद पूरा प्रशासनिक अमला यात्रा की तैयारी में जुट जाएगा। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!