किसानों की सभी फसलें एम.एस.पी. पर खरीदी जाएं: केजरीवाल

Edited By Vatika,Updated: 06 Nov, 2020 08:48 AM

all crops must be procured at msp arvind kejriwal

आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं ने वीरवार को पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात करके

चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी पंजाब के नेताओं ने वीरवार को पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ मुलाकात करके कृषि कानूनों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान, नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा, पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह, यूथ विंग के प्रदेशाध्यक्ष मीत हेयर, अमन अरोड़ा व किसान विंग के प्रदेशाध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां मौजूद रहे।

पार्टी की ओर से बयान में कहा गया कि केजरीवाल ने ‘आप’ पंजाब की समूह लीडरशिप को निर्देश दिया है कि वे किसानों का डटकर साथ दें। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के किसानों को उनकी सभी फसलों पर एम.एस.पी. की कानूनी गारंटी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों को इस बात का फर्क नहीं कि एम.एस.पी. कौन देगा। किसानों को एम.एस.पी. पर खरीद की कानूनी गारंटी अति जरूरी है और यह पूरे मसले का एकमात्र समाधान है। केजरीवाल ने कहा कि यदि केंद्र की मोदी सरकार एम.एस.पी. पर कानूनी गारंटी नहीं देती तो यह कै. अमरेंद्र सिंह सरकार को देनी चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के हक के लिए आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेगी और किसानों को उनकी फसलों की एम.एस.पी. पर खरीद को कानूनी गारंटी दिलवाकर ही दम लेगी। इस मौके पर अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के ‘आप’ नेतृत्व को निर्देश दिए कि वे किसानों को एम.एस.पी. की कानूनी गारंटी दिलवाने के लिए पूरे पंजाब में अभियान चलाएं।

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!