पंजाब भर में कल फूंके जाएंगे मोदी के पुतले, 5 नवंबर को देश भर में होगा चक्का जाम

Edited By Tania pathak,Updated: 16 Oct, 2020 10:00 AM

agriculture law will be jammed across the country on november 5

जत्थेबंदियों ने संघर्ष को और तेज करने का भी ऐलान किया है। इसके तहत पंजाब में भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों की वर्चुअल रैलियों और भाजपा नेताओं का विरोध...

चंडीगढ़ (रमनजीत) : पंजाब की 30 संघर्षशील किसान जत्थेबंदियों ने चंडीगढ़ के किसान भवन में बैठक में चर्चा के बाद ऐलान किया कि नए कृषि कानूनों की खिलाफत में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। जत्थेबंदियों ने संघर्ष को और तेज करने का भी ऐलान किया है। इसके तहत पंजाब में भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों की वर्चुअल रैलियों और भाजपा नेताओं का विरोध भी शामिल है। 

जत्थेबंदियों ने फैसला किया है कि केंद्र सरकार के बुरे रवैये के खिलाफ 17 अक्तूबर को रोष मार्च करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्यभर में पुतले फूंके जाएंगे, जबकि भाजपा के जिला प्रधानों और केंद्रीय टीमों के प्रोग्रामों का जगह-जगह पर विरोध किया जाएगा। वहीं देशभर की किसान जत्थेबंदियों के संयुक्त रूप से लिए फैसले संबंधी जानकारी देते हुए नेताओं ने कहा कि 5 नवम्बर को देशभर में 10 से 4 बजे तक चक्का जाम किया जाएगा। इसके बाद 26 और 27 नवम्बर को देशभर के किसानों द्वारा ‘दिल्ली चलो मार्च’ किया जाएगा।  

पंजाब सरकार को दिया अल्टीमेटम हुआ वापस
पंजाब के मंत्री तृप्त राजिंद्र सिंह बाजवा, सुखजिंद्र सिंह रंधावा, सी.एम. के राजनीतिक सलाहकार संदीप संधू ने किसान नेताओं के साथ मुलाकात की। 
उन्होंने सरकार द्वारा 19 अक्तूबर को विशेष सत्र बुलाए जाने की जानकारी दी जिस पर जत्थेबंदियों ने पंजाब सरकार को दिया अल्टीमेटम वापस ले लिया है। 

जरूरत पड़ी तो राज्यपाल का भी होगा घेराव
नेताओं ने कहा कि विधानसभा में पारित होने वाला प्रस्ताव अगर किसानों के पक्ष में हुआ और ऐसी संभावना बनी कि राज्यपाल ने उसे अटकाने का प्रयास किया तो लोकतांत्रिक अधिकार का इस्तेमाल करते हुए जत्थेबंदियां उनका भी विरोध करेंगी। यह इस बात पर तय करेगा कि पंजाब विधानसभा में क्या प्रस्ताव लाया जाता है और वह किसानों के लिए कितना फायदेमंद है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!