किसानों के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने पर बुरे फंसे भाजपा सांसद रवि किशन, जानें क्या है मामला

Edited By Vatika,Updated: 08 Apr, 2021 10:43 AM

actor and bjp mp ravi kishan in new controversy

भाजपा सांसद रवि किशन के खिलाफ अपनी गवाही दर्ज करवाई गई।

फिरोजपुर(कुमार): एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन किसानों के प्रति विवादित टिप्पणी करने के बाद विवाद में फंस गए है। दरअसल, जज हरमिलन कौर की अदालत में किसान बलराज सिंह कटोरा वासी गांव कटोरा फिरोजपुर की ओर से आज एक्टर और भाजपा सांसद रवि किशन के खिलाफ अपनी गवाही दर्ज करवाई गई।

बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पास किए गए कृषि कानूनों को लेकर किसानों द्वारा शुरू किए गए किसानी आंदोलन के चलते कुछ भाजपा नेताओं द्वारा किसानों के प्रति विवादित टिप्पणियां करने के आरोप में फिरोजपुर और जीरा की अदालतों में एक्टर व भाजपा सांसद रवि किशन, गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, राष्ट्रीय सचिव राम महादेव के खिलाफ मुकद्दमे दायर किए गए थे, जिसमें उन्हें अपनी टिप्पणियों को लेकर सार्वजनिक तौर पर क्षमा मांगने के लिए कहा गया था। 

उक्त जानकारी देते हुए किसान कटोरा के वकील रजनीश दहिया ने बताया कि इस केस में अदालत ने बाकी के भाजपा नेताओं को 21 मई तक अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!