एक्टिवा सवार महिला को बीच रास्ते रुकना पड़ा भारी, हुआ वो जो कभी सोचा भी न था

Edited By Kamini,Updated: 22 Mar, 2025 04:14 PM

activa rider robbed a woman

जिले से एक सनसनीखेज मामला सामना आया है।

लुधियाना (शिवम) : जिले से एक सनसनीखेज मामला सामना आया है। जहां लुटेरें, एक महिला को एक्टिवा रोकने का इशारा करके बड़ी वारदात को अंजाम दे गए। थाना पीएयू की पुलिस ने एक्टिवा सवार महिला को हथियार की नोक पर लूटने वाले गिरोह के 4 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उक्त मामले बारे जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि गांधी कॉलोनी मॉडल ग्राम की रहने वाली महिला पूजा धीर पत्नी मोहित धीर ने शिकायत दर्ज करवाई है।

महिला ने बताया कि वह अपनी एक्टिवा पर सवार होकर साउथ सिटी रोड पर जा रही थी और इसी दौरान सामने सड़क पर एक औरत ने उसे रुकने का इशारा किया। इसके बाद वहा 2 मोटरसाइकिलों पर 4 अज्ञात युवक उसके पास पहुंच गए और उन्होंने महिला को पकड़कर तेजधार हथियार की नोक पर उसका लेडिस पर्स, 5000 की नगदी, सोने के टॉपर्स, सोने की अंगूठी, लूट कर फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात 4 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!