Breaking: पंजाब में 2 SHOs पर गिरी गाज, जानें पूरा मामला

Edited By Urmila,Updated: 18 Apr, 2025 04:35 PM

action taken against 2 shos in punjab

पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बठिंडा पुलिस के 2 एस.एच.ओ. स्पेंड कर दिए गए हैं।

पंजाब डेस्क: पंजाब के बठिंडा से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बठिंडा पुलिस के 2 एस.एच.ओ.पर गाज गिरी है। बठिंडा सिविल लाइन थाना के एस.एच.ओ. रविंदर सिंहव एडिशनल एस.एचओ. बेअंत सिंह को सस्पेंड किया गया है। 

वहीं बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस अधिकारियों ने नशा बेचने वाले के खिलाफ कार्रवाई नहीं की  जिसके बाद उन दोनों पर यह एक्शन लिया गया है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जगदीश बिश्नोई एसपी (एच.) ने बताया कि उक्त कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें मिली थीं। शिकायतों की जांच की गई तो यह सही पाई गई। इन दोनों की ढीली कार्रवाई के चलते इन पर सरकार की वार एंगेस्ट ड्रग के तहत सस्पेंड किया गया है। वहीं उन्होंने कहा कि सी.एम. मान के निर्देश व डी.जी.पी. गौरव यादव की हिदायतों के चलते यह कार्रवाई जारी रहेगी। अगर कोई भी अधिकारी ड्यूटी में लापरवाही बरतता है या सही तरीके से काम नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!