विजीलैंस विभाग की कार्रवाई, करप्शन मामले में ए.एस.आई. गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 28 Jul, 2022 09:20 PM

action of vigilance department asi in corruption case arrested

विजीलैंस विभाग ने रिश्वतखोरी के मामले में एक सहायक सब इंस्पैक्टर को गिरफ्तार किया गया है।

चंडीगढ़ : विजीलैंस विभाग ने रिश्वतखोरी के मामले में एक सहायक सब इंस्पैक्टर को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते विजीलैंस विभाग के अधिकारी ने बताया कि होशियारपुर निवासी मोनिका की शिकायत पर थाना सदर होशियारपुर में तैनात ए.एस.आई. दलजीत कुमार को 10,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 

अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्त्ता ने उन्हें सूचित किया था कि उक्त ए.एस.आई. ने 29.05.2021 को उसके भाई गोपी को गिरफ्तार किया था, जिस दौरान उक्त ए.एस.आई. ने 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की थी। मामले की गहन जांच-पड़ताल के बाद विजीलैंस ने ए.एस.आई. दलजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!