B'day सैलीब्रेट कर फ्रैंड के साथ बाइक पर जा रही युवती स्पीड ब्रेकर पर उछलकर गिरी, मौत

Edited By Vatika,Updated: 21 Sep, 2020 12:51 PM

accident women died

शनिवार रात को फैमिली के साथ बर्थडे मनाकर फ्रैंड के साथ बाइक पर निकली युवती की उछलकर नीचे गिरने के कारण मौत हो गई।

डेराबस्सी (चंदन):  फैमिली के साथ बर्थडे मनाकर फ्रैंड के साथ बाइक पर निकली युवती की उछलकर नीचे गिरने के कारण मौत हो गई। कुछ देर पहले ही वह परिवार के साथ घर पर बर्थडे सैलीब्रेट कर निकली थी। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने युवती की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डेराबस्सी निवासी उर्मिला देवी ने पुलिस को बताया कि वह प्राईवेट नौकरी करती है। पहले वे परिवार समेत मनीमाजरा में किराये पर रहते थे। उनके चार बच्चे हैं। उनकी बेटी अनु सैक्टर-15 पंचकूला स्थित सैलून में नौकरी करती थी। शनिवार को अनु का बर्थडे था। सभी ने मिलकर रात को करीब 8 बजे बर्थडे अपने घर पर ही मनाया था।

PunjabKesari

फोन कर दोस्त ने बताया, एक्सीडैंट हो गया, जब तक पहुंचे परिजन, अनु ने तोड़ दिया दम
बर्थडे पर अनु का दोस्त मौलीजागरां निवासी उस्मान भी आया हुआ था। बर्थडे मनाने के बाद अनु उस्मान के साथ उसकी बाइक पर बैठकर घर से करीब 9.30 बजे चली गई थी। रात करीब सवा दस बजे अनु के दोस्त ने फोन पर सूचना दी कि अनु का एक्सीडैंट हो गया है। वह सैैक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में दाखिल है। जब वे अस्पताल पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्हें पता चला कि उस्मान बाइक  लापरवाही व तेज रफ्तार से चला रहा था। सैक्टर-26 स्थित आई.टी.बी.पी. के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर उछलने के कारण पीछे बैठी अनु एकदम सड़क पर गिर गई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!