मोटरसाइकिल सवार युवक से साथ घटा हादसा, हुई दर्दनाक मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 02 Sep, 2024 11:26 AM

accident with motorcycle rider man

स्थानीय शहर से गांव काकड़ा जाने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

भवानीगढ़ (कांसल): स्थानीय शहर से गांव काकड़ा जाने वाली सड़क पर एक मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक की मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ।

PunjabKesari

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के शिकार मृतक अंग्रेज सिंह के भाई पन्नवां गांव निवासी जगदीश दास के पुत्र सेवक सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई अंग्रेज सिंह उम्र 35 वर्ष जो गत दिन दवा लेने के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर भवानीगढ़ जा रहा था। रास्ते में जब वह भवानीगढ़ काकड़ा रोड पर स्थित शराब की दुकान के पास पहुंचा तो एक अज्ञात वाहन ने गलत साइड से उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अंग्रेज सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एम्बुलेंस से स्थानीय सरकारी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में स्थानीय पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक चमकौर सिंह ने बताया कि स्थानीय पुलिस ने मृतक के भाई सेवक सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!