यात्रियों से भरी पंजाब रोडवेज की बस हादसे का शिकार, चंडीगढ़ से अमृतसर...

Edited By Vatika,Updated: 20 Sep, 2025 11:30 AM

accident prtc bus

हादसा इतना गंभीर था कि इसमें बस ड्राइवर की मौके पर ही

जालंधर/फगवाड़ा (सुनील महाजन): फगवाड़ा में पंजाब रोडवेज की बस के साथ भयानक हादसा हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि इसमें बस ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई और 5 यात्रियों सहित कुल 6 लोग घायल हो गए। यह हादसा शुक्रवार शाम को हुआ। रोडवेज की यह बस चंडीगढ़ से अमृतसर जा रही थी।

बस में सवार एक यात्री ने बताया कि उन्होंने चंडीगढ़ से अमृतसर जाने के लिए बस पकड़ी थी। जब वे फगवाड़ा के पास पहुंचे तो अचानक बस की टक्कर एक टिपर से हो गई। उनका कहना था कि बस की रफ्तार ज्यादा तेज़ नहीं थी, लेकिन ड्राइवर की झपकी लगने के कारण उक्त हादसा हो गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!