काली माता मंदिर पटियाला के जगत गुरु पंचानंद की पायलट गाड़ी पलटी, 5 पुलिसकर्मी घायल

Edited By Vatika,Updated: 24 Sep, 2020 09:19 AM

accident 5 injured

कोटकपूरा बाईपास पर देर सायं एक पुलिस की पायलट गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई और गाड़ी में सवार 5 पुलिस मुलाजिम घायल हो गए जिन्हें सिविल

मोगा (आजाद):  कोटकपूरा बाईपास पर देर सायं एक पुलिस की पायलट गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई और गाड़ी में सवार 5 पुलिस मुलाजिम घायल हो गए जिन्हें सिविल अस्पताल मोगा दाखिल करवाया गया, डाक्टरों ने 4 मुलाजिमों को लुधियाना रैफर कर दिया। इस हादसे का पता चलने पर डी.एस.पी. सिटी बरजिंदर सिंह भुल्लर, थाना सिटी साऊथ के सहायक थानेदार भलविंदर सिंह अन्य पुलिस मुलाजिमों के साथ वहां पहुंचे और जांच की। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार बाबा जगत गुरु पंचानंद जी महाराज जो काली माता मंदिर पटियाला के अध्यक्ष है, आज कोटकपूरा से लुधियाना जा रहे थे और उनकी गाड़ी के आगे सरकारी पायलट गाड़ी जा रही थी। जब उनकी गाड़ी कोटकपूरा बाईपास पर गिल रोड के पास पहुंची तो अचानक गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई और पलट गई, जिसमें सहायक थानेदार सतपाल सिंह, सहायक थानेदार भूपिंदर सिंह, सहायक थानेदार संतोख सिंह, हवलदार विजय कुमार तथा चालक मलूक सिंह घायल हो गए। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!