Edited By Kamini,Updated: 28 Jun, 2023 09:32 PM
गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ती गर्मी में अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है।
पठानकोट : गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरू कर दिया है। बढ़ती गर्मी में अस्पतालों में मरीजों की भीड़ देखने को मिल रही है। पठानकोट के सिविल अस्पताल में तो मरीजों का गर्मी से बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए पठानकोट की एक संस्था ने इलाका निवासियों की मदद से ए.सी. कमरे बनवाए थे। इन कमरों का काम खत्म हुए भी 6 महीने हो गए हैं। लेकिन अभी तक इन्हें खोला नहीं गया है।
गौरतलब है कि इन कमरों का उद्घाटन पंजाब कैबिनेट मेंत्री लाल चंद कटारूचक्क द्वारा किया गया था, लेकिन आज भी कमरे में बंद हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ. सुनील चंद ने बताया कि डॉक्टर व कर्मचारियों की कमी के कारण ये कमरे फिलहाल बंद इसके लिए उच्च अधिकारियों से अनुरोध किया गया है और स्टाफ की कमी पूरी होते ही इन कमरों को मरीजों के लिए खोल दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here