युवक से मारपीट कर दिया लूट की वारदात को अंजाम, 3 के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By Kamini,Updated: 27 Jun, 2024 07:46 PM

a youth was beaten up and robbed case registered against 3 people

एक व्यक्ति से मारपीट कर 3 अज्ञात लुटेरों ने मारपीट कर नकदी लूट ली और फरार हो गए।

श्री मुक्तसर साहिब (तनेजा, खुराना) : बूड़ागुज्जर रोड धर्मकंडा के पास एक व्यक्ति से मारपीट कर 3 अज्ञात लुटेरों ने मारपीट कर करीब 82 हजार रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए। थाना सिटी पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।

जानकारी अनुसार थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में राकेश कुमार पुत्र चिमन लाल वासी बूड़ागुज्जर रोड भाऊ गज्जन सिंह वाली गली वार्ड नंबर 31 मुक्तसर ने बताया कि वे गांव जस्सेआणा, बूड़ागुज्जर समेत अन्य गांवों में करियाना दुकानों पर गोलियों-टोफियां सप्लाई करता है। बीते दिन भी वे दुकानों पर सप्लाई के बाद एकत्र हुए 80-82 हजार रुपए नकदी लेकर वापिस लौट रहा था। वे मारुति कार के जरिए देर रात करीब 8.30 बजे वापिस आ रहा था। बूड़ागुज्जर के पास धर्मकंडा के निकट पहुंचते ही उसे गाड़ी का चालक सीट वाला शीशा व फ्रंट का शीशा टूटने की आवाज आई।

वे गाड़ी रोकर उतरा और शीशे टूटने का कारण देखने लगा तो देखा कि सामने 3 अज्ञात नौजवान खड़े हैं और उनके मुंह कपड़ों से बंधे पड़े हैं। वे तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे और उसके पास पड़ी करीब 82 हजार रुपए की नकदी जबरदस्ती छीनकर फरार हो गए। अस्तपाल में इलाज के उपरांत उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। थाना सिटी के सहायक थानेदार जसविंदर सिंह ने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!