Edited By Urmila,Updated: 07 Mar, 2025 11:29 AM

मृतक युवक की मां और पत्नी ने बताया कि मनप्रीत देर रात करीब साढ़े दस बजे अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था।
जंडियाला गुरु : जंडियाला गुरु मोहल्ला शेखूपुरा का युवक अपने दोस्तों के साथ घर से निकला तो कुछ समय के बाद पता चला कि गुन्नौवाल रोड जंडियाला गुरु में देर रात युवक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी है।
घटना की जानकारी देते हुए मृतक युवक की मां और पत्नी ने बताया कि मनप्रीत देर रात करीब साढ़े दस बजे अपने दो दोस्तों के साथ घर से निकला था। उक्त घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक की मां ने भी कहा कि उनकी जानकारी के मुताबिक उनका किसी से भी कोई झगड़ा नहीं हुआ लेकिन उनके बेटे को किसने और क्यों गोली मारी, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल परिजन रो-रोकर पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग कर रहे हैं और इस हत्या के कथित अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस बारे में डी.एस.पी. जंडियाला गुरु रविंदर सिंह ने कहा कि इस हत्याकांड की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here