दोस्त की बहन की खातिर जान पर खेल गया युवक! दिल दहला देने वाली घटना से सहमे लोग

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Sep, 2025 08:50 PM

a young man risked his life for his friend s sister

मानसा जिले में एक युवक की हत्या ने इलाके में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक ने अपने दोस्त की बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे कुछ युवकों का विरोध किया, लेकिन इस बहादुरी के चलते उसकी जान ले ली गई।

मानसा : मानसा जिले में एक युवक की हत्या ने इलाके में चिंता और आक्रोश पैदा कर दिया है। गुरसेवक सिंह उर्फ सेवक ने अपने दोस्त की बहन के साथ छेड़छाड़ कर रहे कुछ युवकों का विरोध किया, लेकिन इस बहादुरी के चलते उसकी जान ले ली गई। घटना उस समय हुई जब युवक अपने दोस्त के साथ किसी होटल में भोजन कर रहा था। जानकारी अनुसार, आरोपी गुरसेवक सिंह से समझौता करने का दबाव डाल रहे थे, लेकिन युवक ने किसी भी प्रकार का समझौता करने से इनकार किया। इसके बाद आरोपियों ने उसे गोली मार हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे इलाके में रोष है तथा लोगों ने प्रदर्शन कर प्रशासन को घेरा है। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला सीधे तौर पर महिला सुरक्षा और छेड़छाड़ के विरोध से जुड़ा है। अधिकारियों का कहना है कि कानून अपने पूरे दायरे में कार्रवाई करेगा और आरोपी चाहे जितने भी शक्तिशाली क्यों न हों, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!