सिद्धू मूसेवाला की बरसी पर गए युवक के साथ दर्दनाक हादसा, सदमे में परिवार

Edited By Urmila,Updated: 31 May, 2024 03:45 PM

a tragic accident happened with a young man

नीय खट्टरपट्टी के एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक गुरसेवक सिंह पुत्र अनवर सिंह निवासी तपा अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सिद्धू मूसेवाला की बरसी में गए थे जब वे करीब 2 बजे वापस लौट रहे थे।

तपा मंडी : स्थानीय खट्टरपट्टी के एक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार मृतक गुरसेवक सिंह पुत्र अनवर सिंह निवासी तपा अपने दो साथियों के साथ मोटरसाइकिल पर सिद्धू मूसेवाला की बरसी में गए थे जब वे करीब 2 बजे वापस लौट रहे थे तो उन्होंने अपनी मोटरसाइकिल रोक ली। तपिश अधिक होने पर वे नहर में नहाने लगे। उक्त युवक को तैरना नहीं आने के कारण वह पानी में डूब गया। उसके दोनों साथी तो बाहर आ गए परंतु वह नहर में से बाहर नहीं निकला। उन्होंने तपा में पारिवारिक मैंबरों को बताया कि गुरसेवक नहर में नहाने गया परंतु बाहर ही निकला।

इस बीच बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे रिश्तेदार, परिजन और आस-पड़ोस के लोगों ने नहर में लगातार 32 घंटे तक उसकी तलाश की, पानी का बहाव भी कम किया गया और गोताखोरों को भी मदद के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं मिला। परिवार सदमे में था। इसी बीच रात करीब 11 बजे उनका शव गांव तामकोट के पास नहर में झाड़ी में फंसा मिला, जिसे बाहर निकाला गया और फिर राम बाग तपा में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक मंडी में एक दुकान पर प्राइवेट नौकरी करता था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!