तेज रफ्तार का कहर : कार व टैंपो में भीषण टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे!

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 09 Dec, 2025 05:37 PM

a terrible collision between a car and a tempo

बठिंडा-मुक्तसर रोड पर गांव दियोन के पास कार और टैंपो (छोटा हाथी) में टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों वाहनों के चालक गंभीर घायल हो गए।

बठिंडा (परमिंद्र) : बठिंडा-मुक्तसर रोड पर गांव दियोन के पास कार और टैंपो (छोटा हाथी) में टक्कर हो गई, जिसमें दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और दोनों वाहनों के चालक गंभीर घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स दुर्घटना स्थल पर पहुंची। वहां का दृश्य भयानक था, दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए थे। सहारा टीम ने घायलों को सिविल अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में पहुंचाया और उपचार शुरू करवाया।

एक घायल की पहचान विपिन कुमार (40) निवासी एन.एफ.एल. के रूप में हुई। सूत्रों अनुसार टैंपो मुक्तसर की ओर जा रहा था और कार बठिंडा आ रही थी। गांव दियोन के पास दोनों में भयानक टक्कर हो गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!