Edited By Urmila,Updated: 09 Jul, 2024 01:17 PM

लुधियाना में राहों रोड के पास गांव चूड़वाल में दूसरी क्लास के बच्चे को सांप ने काटा इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए।
लुधियाना (अशोक): लुधियाना में राहों रोड के पास गांव चूड़वाल में दूसरी क्लास के बच्चे को सांप ने काटा इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर गए। बच्चे का नाम का रणवीर जोकि एक सरकारी स्कूल में पढ़ता है उसकी उम्र सात साल बताई जा रही है। बच्चे के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि उसका बेटा सोमवार रात की आंगन में खेल रहा था तो अचानक ही अंधेरे में उसको एक सांप ने काट लिया, बच्चे के रोने तथा शोर मचाने पर जैसे ही वह उसके पास पहुंचे सांप एक नाली के रास्ते निकल गया।
उसके बाद बेटे को प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल लेकर गए, जहां सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि इससे पहले भी कई लोगों के साथ सांप काटने की घटनाएं हो चुकी है क्योंकि सभी गलियां कच्ची होने से सांप अक्सर घरों में घुस जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि राहों रोड के पास लगते गावों की गलियों तथा सड़कों को पक्का किया जाए जिससे बेगुनाह लोगों की जान को खतरा न बने, इस घटना से सारे इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here