7 साल की मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने की अश्लील हरकत! पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jan, 2026 05:55 PM

a neighbor committed an obscene act with a 7 year old girl

थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने 7 साल की बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लुधियाना (राज): थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने 7 साल की बच्ची को अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप में पड़ोसी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उसके दो बच्चे हैं। उसकी बेटी 7 साल की है, जबकि बेटा 5 साल का है। वह किसी काम से बाजार गई थी। उस समय दोनों बच्चे घर में थे। जब वह वापस आई तो उसके दोनों बच्चे कमरे में नहीं थे। दोनों बच्चे पड़ोसी जतिंदर कुशवाहा के कमरे में मिले।

उसने बताया कि जब वह वहां गई तो उसका बेटा बेड पर लेटा हुआ था, जबकि आरोपी उसकी मासूम बेटी के साथ गलत काम कर रहा था। उसे देखकर आरोपी भाग गया। उसने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी पड़ोसी जतिंदर कुशवाह को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!