पंजाब के लिए गर्व की बात, 2 महिला IPS पहली बार बनी DGP

Edited By Vatika,Updated: 24 Jan, 2023 03:03 PM

a matter of pride for punjab

पंजाब मे 2 महिला आई.पी.एस. अधिकारी पहली बार डी.जी.पी. बनने जा रही है।

चंडीगढ़ः पंजाब मे 2 महिला आई.पी.एस. अधिकारी पहली बार डी.जी.पी. बनने जा रही है।  आई.पी.एस. अधिकारी गुरप्रीत कौर दिओ और शशी प्रभा  दिवेदी सोमवार को डी.जी.पी. का पद हासिल करने वाली पंजाब की पहली महिला आई.पी. एस.अधिकारी बन गई है। वह उन 7 एडिशनल डी.जी.पी. रैंक के अफसरों में एक है, जिन्हें डी.जी.पी.  के तौर पर प्रोमोट किया गया है।

पंजाब सरकार की कमेटी द्वारा बैठक करके दी गई सिफारिश के आधार पर 1993 बैच के 7 सीनियर आई.पी.एस. अधिकारियों को तरक्की दी गई है। दूसरी तरफ शशी प्रभा दिवेदी भी साल 1993 बैच के है, जो 4 सितंबर, 1994 को आई.पी.एस. अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए थे, साथ ही  वरिंदर कुमार, ईश्वर सिंह, जीतेंद्र कुमार जैन, सतीश कुमार अस्थाना व राजेंद्र नामदेओ ढोके शामिल हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!