रेडीमेड गारमैंट्स की दुकान में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2025 12:37 AM

a huge fire broke out in a readymade garments shop

होशियारपुर चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित अड्डा चगरा में स्थित एक रेडीमेड गारमैंट्स की दुकान में आग लगने से लाखों का समान जलकर खाक हो गया।

चब्बेवाल  (गुरमीत): होशियारपुर चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित अड्डा चगरा में स्थित एक रेडीमेड गारमैंट्स की दुकान में आग लगने से लाखों का समान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार जीवन कुमार पुत्र लश्करी राम निवासी मलमाजरा थाना चब्बेवाल ने थाना पुलिस को लिखित शिकायत में बताया कि वह बीती रात लगभग 9 बजे अपनी राणा गारमैंट्स की दुकान को रोजाना की तरह बंद कर घर चले गए तो आज सुबह लगभग 5 बजे मुझे किसी व्यक्ति ने फोन पर बताया कि आपकी दुकान में आग लगी हुई है।

मैं तुरंत अपने गांव से दुकान पर पहुंच तो देखा दुकान के अंदर से आग की लपटे निकल रही थी मैंने तुरंत फायर ब्रिगेड होशियारपुर को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू किया। तब तक मगर तब तक दुकान के अंदर लगभग 18 लाख रुपए की कीमत का रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। इस आग से दुकान की छत भी नीचे गिर गई। दुकान में आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका। थाना चब्बेवाल की पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई की।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!