पुलिसवालों के सामने बाइक को लगा दी आग, 5 हजार का काटा था चालान

Edited By Vaneet,Updated: 10 Sep, 2019 02:21 PM

a boy set a bike on fire after cutting a challan of 5 thousand

सरकार की तरफ से चालान में की गई वृद्धि को लेकर पंजाब में भी उस समय एक नौजवान का गुस्सा फुट गया ...

होशियारपुर(वरिन्दर पंडित,अमरीक,अश्वनी): सरकार की तरफ से चालान में वृद्धि को लेकर पंजाब में भी उस समय एक नौजवान का गुस्सा फुट गया जब पुलिस ने उक्त नौजवान का 5 हजार रुपए का चालान काट दिया। गुस्से में आकर नौजवान ने पुलिस के सामने ही मोटरसाइकिल को आग लगा दी। 

PunjabKesari
दरअसल, होशियारपुर के कस्बा भूंगा में पुलिस की तरफ से एक नौजवान का 5 हजार रुपए का चालान काट दिया गया। चालान काटने के बाद उक्त नौजवान ने मोटरसाइकिल ही आग के हवाले कर दिया। सामने आईं तस्वीरों में आप साफ देख सकते हो कि कैसे मोटरसाइकिल सड़क के बीच जल रहा है और स्थानीय लोग पानी डाल कर आग को बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस कर्मचारी की तरफ से काबू किया नौजवान स्थानीय लोगों को मोटरसाइकिल को जल लेने की बात कह रहा है। 

PunjabKesari

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!