Edited By Kalash,Updated: 01 Jun, 2025 06:50 PM

लोगों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है।
पंजाब डेस्क : लोगों के लिए बेहद जरूरी खबर सामने आई है। आपको बता दें कि नकली नोटों का खतरा देश में बढ़ रहा है। इससे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो रही है। RBI की रिपोर्ट के अनुसार बीते वित्त वर्ष में कुल 2,17,396 नकली नोट जब्त किए गए। इनमें से ₹500 के 1,17,722 और ₹200 के 32,660 नोट शामिल थे। वहीं हैरान करने वाली बात ये है कि आम बैंकिंग लेन-देन से ही नकली नोट फैलाए जा रहे हैं। इसलिए लोगों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है।
अगली बार अब 500 या 200 रुपए का नोट लेने से पहले आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। अगर आप नकद लेन-देन करते हैं तो नोटों की जांच करना न भूलें। वहीं शक होने पर आप बैंक जाकर संदिग्ध नोटों की पुष्टि कर सकते हैं।
पहचानें असली नोट
500 रुपये का असली नोट:
रंग: स्टोन ग्रे
आकार: 66 मिमी x 150 मिमी
मुख्य चित्र: महात्मा गांधी
सुरक्षा धागा: रंग बदलने वाला (हरा से नीला)
वॉटरमार्क: गांधीजी की छवि और '500'
पीछे की छवि: लाल किला
200 रुपये का असली नोट:
रंग: चमकीला पीला
आकार: 66 मिमी x 146 मिमी
मुख्य चित्र: महात्मा गांधी
पीछे की छवि: साँची स्तूप
विशेष चिन्ह: दृष्टिबाधितों के लिए उभरे हुए निशान
सुरक्षा धागा और स्वच्छ भारत लोगो
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here