रूपनगर में 5 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट आई 'कोरोना' पॉजिटिव

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Jun, 2020 02:22 PM

5 year old child reported  corona  positive in rupnagar

रूपनगर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आज फिर से एक कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। जिला प्रशासन.......

रूपनगर(सज्जन सैनी): रूपनगर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। आज फिर से एक कोरोना का एक नया मामला सामने आया है। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक रूपनगर के ग्रीन एवेन्यू में 5 वर्षीय बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसी के साथ अब जिले में कोरोना पॉजिटिव एक्टिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है।

सिविल सर्जन डा.एच.एन. शर्मा की तरफ से सांझी की जानकारी अनुसार रूपनगर जिले में अब कुल 10, 600 लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 10, 241 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 254 सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिला रूपनगर में करोना से अब तक सिर्फ एक मौत हुई है, जो कि गांव चितामली का सबसे पहले मरीज था।

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!