हरीके बर्ड सैंक्चुरी में 5 पक्षियों को जहर देकर मारा, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Sunita sarangal,Updated: 09 Jan, 2021 09:35 AM

5 birds killed by poison harike bird sanctuary

जंगलात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गत दिवस जब उनकी टीम दरिया की दूसरी तरफ पैट्रोलिंग कर रही थी.....

तरनतारन(रमन): हरीके बर्ड सैंक्चुरी में 5 पक्षियों को जहर देकर मारने का समाचार है। जंगलात विभाग के कर्मचारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

जंगलात विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गत दिवस जब उनकी टीम दरिया की दूसरी तरफ पैट्रोलिंग कर रही थी तो एक व्यक्ति ने मुरगाबियों को जहर दे दिया, जिससे 5 मुरगाबियों की मौत हो गई। मृत पक्षियों को लेकर जा रहे आरोपी को मौके पर काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान काहन सिंह पुत्र ज्ञान सिंह निवासी हरीके के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पट्टी की अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मारे गए पक्षियों को लैबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारी ने बताया कि हरीके बर्ड सैंक्चुरी में कोई भी फ्लू संबंधी केस सामने नहीं आया है। फिर भी पक्षियों पर तीखी नजर रखी जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!