किसानी संघर्ष में निमोनिया का शिकार हुए 30 वर्षीय नौजवान की मौत

Edited By Mohit,Updated: 01 Feb, 2021 03:47 PM

30 year old young man dies in a farmers protest

केंद्र सरकार द्वारा लागू किए नए कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली में चल रहे किसानी संघर्ष..........

भवानीगढ़ (कांसल): केंद्र सरकार द्वारा लागू किए नए कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली में चल रहे किसानी संघर्ष में हिस्सा लेने के लिए गए स्थानीय शहर के एक 30 वर्षीय नौजवान निमोनिया का शिकार हो जाने के कारण मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। 

इस संबंधी जानकारी देते हुए भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के यूथ के ब्लाक प्रधान मालविंदर सिंह भवानीगढ़ ने बताया कि उनकी जत्थेबंदी का मैंबर कृष्ण सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी बिशन नगर भवानीगढ़ जोकि उनके साथ दिल्ली में 20 दिसंबर को इस संघर्ष में गया था को वहां ठंड लगने से बीमार हो गया और उसको बुखार हो गया। उसकी हालत ज्यादा बिगड़ती देख किसान नेताओं ने उसको 25 दिसंबर को वहां से वापिस भेज दिया, उसको निमोनिया हो जाने के कारण उसकी हालत ज्यादा गंभीर हो जाने के कारण उसको संगरूर के एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां बीते दिन उसकी हालत ओर अधिक गंभीर हो जाने के कारण उसको चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर कर दिया और इस दौरान चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस मौके पर पूर्व ए.आर. जोगिंदर सिंह, पूर्व फौजी भगवंत सिंह और अन्य किसानों ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, इनके पास सिर्फ एक एकड़ जमीन है, जिससे परिवार का गुजारा काफी मुश्किल से चलता था। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!