गुरुद्वारा पांवटा साहिब गए 3 युवकों के साथ घटा दर्दनाक हादसा, मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 02 Jun, 2024 06:22 PM

3 youths died

गुरुद्वारा पांवटा साहिब के पास यमुना में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत हो गई।

डेराबस्सी : गुरुद्वारा पांवटा साहिब के पास यमुना में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। इनमें 2 युवक डेराबस्सी और एक चंडीगढ़ का रहने वाला था। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय धीरेंद्र सिंह सैनी उर्फ ​​प्रिंस निवासी जी.बी.पी. रोजवुड वन डेराबस्सी, 21 वर्षीय राघव मिश्रा निवासी रोजवुड कॉलोनी-2, बरवाला रोड, डेराबस्सी और 21 वर्षीय अभिषेक आजाद निवासी सेक्टर-9डी, चंडीगढ़ के रूप में हुई है।       

जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब पुलिस को शाम करीब 6 बजे तीन युवकों के डूबने की सूचना मिली। पता चला है कि एक को डूबता देख बचाने आए 2 दोस्त भी नहर के पानी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से पांवटा साहिब एक घंटे बाद बाहर निकाले गए। उनके शवों को पांवटा साहिब अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों के पांवटा साहिब पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की गई।   

उनकी थार गाड़ी पांवटा साहिब गुरुद्वारा की पार्किंग में खड़ी थी। यह तीनों डेराबस्सी के धीरेंद्र की थार गाड़ी में करीब 2 बजे पांवटा साहिब आए थे। माथा टेकने के बाद वह गुरुद्वारे के दरिया घाट की सीढ़ियों से नीचे उतरे और हादसे का शिकार हो गए। काफी समय बाद सर्च टीम को तीनों युवकों के शव नदी से मिले। मौके पर युवकों के कपड़े और मोबाइल बरामद हुए है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!