पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, PRTC बस की चपेट में आने से 3 दोस्तों की मौ/त

Edited By Kalash,Updated: 01 Jun, 2025 05:29 PM

3 friends died after being hit by prtc bus

स्थानीय मोगा रोड पर गांव पंजरगराई कलां के निकट आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे पी.आर.टी.सी. बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन नौजवान दोस्तों की मौत हो गई।

कोटकपूरा (नरिंदर): स्थानीय मोगा रोड पर गांव पंजरगराई कलां के निकट आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे पी.आर.टी.सी. बस की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार तीन नौजवान दोस्तों की मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान वंश, लव और हैप्पी के रूप में हुई है, जो बाघा पुराना (मोगा) के निवासी थे और घटना के समय बाघा पुराना से कोटकपूरा की ओर आ रहे थे।

पुलिस ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पंजरगराई कलां पुलिस चौकी इंचार्ज नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!