अंतरराष्ट्रीय सीमा पर 23 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद

Edited By Vaneet,Updated: 27 Dec, 2018 06:19 PM

23 crores heroin recovered on international border

सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर सेक्टर की अग्रिम सीमा चौकी भरोपाल क्षेत्र में पांच किलो 610 ग्राम हेरोइन बरामद की है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार....

जालंधर: सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर सेक्टर की अग्रिम सीमा चौकी भरोपाल क्षेत्र में पांच किलो 610 ग्राम हेरोइन बरामद की है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 23 करोड़ रुपए आंकी गई है। बीएसएफ के प्रवक्ता उप-महानिरीक्षक आर.एस. कटारिया ने गुरुवार को यहां बताया कि सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पंजाब फ्रंटियर के महानिरीक्षक मुकुल गोयल के निर्देशानुसार सीमा पर कड़ी निगरानी की जा रही है। 

उन्होंने बताया कि जवानों ने रात के समय सीमा पर तस्करों की कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी गई। जवानों के ललकारने पर तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए वापस पाकिस्तान की सीमा में चले गए। सुबह क्षेत्र की तलाशी लेने पर हेरोइन के 11 पैकेट बरामद किए गए। कटारिया ने बताया कि बीएसएफ ने अब तक 229 किलो 579 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसके अतिरिक्त 635 ग्राम अफीम, 19 हथियार, तीन मैगजीन, 502 कारतूस, 10 पाक मोबाइल फोन और छह हथगोले बरामद किए हैं। जवानों ने भारतीय सीमा लांघने के आरोप में 69 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अतिरिक्त पांच पाकिस्तानी घुसपैठियों और पांच तस्करों को पकड़ा है तथा दो पाक तस्करों को मार गिराया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!