नकली कॉस्मैटिक सामान बेचने वाले 2 दुकानदार गिरफ्तार

Edited By Des raj,Updated: 11 Aug, 2018 10:31 PM

2 shopkeepers arrested for selling fake cosmic goods

थाना घनिए-के-बांगर के अन्तर्गत आते गांव खोखर निवासी एक जीजा द्वारा अपने साले की हत्या कर शव को खेतों में दफनाने का मामला सामने आया है।

गुरदासपुर (विनोद): प्रसिद्ध कम्पनियों का नकली कॉस्मैटिक का सामान बेचने वाले गुरदासपुर के 2 दुकानदारों के विरुद्ध सिटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर गिरफ्तार किया व बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। 

इस सम्बन्धी सिटी पुलिस स्टेशन इंचार्ज डा. रिपु तपन ने बताया कि सहायक सब-इंस्पैक्टर अजय राजन पुलिस पार्टी के साथ गश्त करते हुए जब जहाज चौक में पहुंचे तो सी. थ्री आई. कंसल्टैंट दिल्ली के मैनेजर सुभाष शर्मा ने पुलिस पार्टी को बताया कि पार्टी का कॉस्मैटिक सम्बन्धी गुडग़ांव में बड़ा कारोबार है और गुरदासपुर के कुछ लोग इस कम्पनी का नकली सामान तैयार कर बेच रहे हैं।

इस पर पुलिस पार्टी ने मैनेजर को साथ लेकर तुरंत कार्रवाई करते हुए अजय महाजन पुत्र विजय महाजन निवासी बेरियां मोहल्ला गुरदासपुर व प्रवेश कुमार पुत्र अशोक कुमार निवासी गोपाल नगर गुरदासपुर की हनुमान चौक में स्थित दुकानों पर छापामारी की तो वहां से कम्पनी का नकली सामान बरामद कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और बाद में जमानत पर दोनों को रिहा कर दिया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!