Edited By Urmila,Updated: 10 Jun, 2025 11:25 AM

डैम औसती संघर्ष कमेटी के दो बुजुर्ग शर्म सिंह (87) व कुलविंदर सिंह(85) अपनी मांगों को लेकर सुबह करीब 4 बजे गांव सिन्धौड़ी में लगे बिजली के 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गए।
जुगियाल (स्माइल) : डैम औसती संघर्ष कमेटी के दो बुजुर्ग शर्म सिंह (87) व कुलविंदर सिंह(85) अपनी मांगों को लेकर सुबह करीब 4 बजे गांव सिन्धौड़ी में लगे बिजली के 120 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गए। ज्ञात रहे यह दोनों बुजुर्ग इससे पहले भी अपनी मांगों को लेकर 4 बार अलग-अलग टावरों पर चढ़ चुके हैं। हर बार उन्हें प्रशासन द्वारा आश्वासन देकर नीचे उतार दिया जाता था। परंतु इस बार बुजुर्गों का कहना है कि वह तब तक नीचे नहीं उतरेंगे जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा। दोनों बुजुर्गों के टावर पर चढ़ने के बाद जिला व स्थानीय प्रशासन के हाथ पैर फूलने लगे हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here