Edited By Vatika,Updated: 12 Nov, 2026 10:47 AM

थाना सदर फगवाड़ा की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए..
फगवाड़ा (जलोटा): थाना सदर फगवाड़ा की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6 ग्राम हेरोइन बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कालू सिंह निवासी नंगल कॉलोनी, थाना सिटी फगवाड़ा और डिगर गोस्वामी निवासी गांव गुल्लर बोच, थाना गदरपुर, तहसील बाजपुर, जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। डिगर गोस्वामी फिलहाल गांव खजूरला, थाना सदर फगवाड़ा में रह रहा था।
पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों के पास से 6 ग्राम हेरोइन बरामद की। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 21, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।