शादी समारोह से लौट रहे परिवार के 1 सदस्य की मौत, 5 घायल

Edited By Mohit,Updated: 29 Oct, 2018 04:04 PM

1 family member dead 5 injured

आज सुबह बटाला फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड पर तेज रफ्तार ट्राली की चपेट में आने से महिन्द्रा गाड़ी सवार एक महिला की मौत और 5 व्यक्तियों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

बटाला (साहिल): आज सुबह बटाला फतेहगढ़ चूडिय़ां रोड पर तेज रफ्तार ट्राली की चपेट में आने से महिन्द्रा गाड़ी सवार एक महिला की मौत और 5 व्यक्तियों के घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना अलीवाल के सब इंस्पैक्टर रछपाल सिंह ने बताया कि कुलदीप कौर पत्नी स्वर्ण सिंह निवासी बिशनकोट जो कि गत दिवस गांव तलवंडी भरथ में अपनी ननद की लड़की के विवाह में शामिल होने के लिए अपने परिवार सहित गई थी कि आज सुबह जब वह जीप नंबर पी.बी.02 सी.ए. 5993 में सवार होकर विवाह समागम से वापिस आ रहे थे कि जब वह कादियां राजपूतां के पास पहुंचे तो आगे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्राली ने इनकी जीप में सीधी टक्कर मार दी। जिससे कुलदीप कौर की मौके पर मौत हो गई और बाकी परिजन जिसने करनप्रीत सिंह, गुरमीत कौर, रज्जो, दो बच्चे घायल हो गए। 

एस.आई ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात  ट्रैक्टर ट्राली के खिलाफ धारा 304ए, 279, 337, 336, 338 तहत केस दर्ज कर दिया है। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!