पंजाब में भीषण गर्मी से एक और मौ+त, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की Advisory

Edited By Vatika,Updated: 14 Jun, 2025 02:46 PM

1 died due to heat wave

पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। ग

मोगा: पंजाब में पड़ रही भीषण गर्मी अब जानलेवा साबित हो रही है। गर्मी के कारण पंजाब में एक और मौत की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी के इंचार्ज मोहमक सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक अज्ञात व्यक्ति की लाश, जिसकी उम्र करीब 45 साल लगती है, कोटकपूरा बाईपास, कोठा पत्ती मुहब्बत के पास पड़ी हुई है।

सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और शव की पहचान करने की कोशिश की। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने समाज सेवा सोसायटी की मदद से शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल मोगा में रखवाया, ताकि इस दौरान उसकी पहचान हो सके। चौकी इंचार्ज मोहमक सिंह ने बताया कि आशंका जताई जा रही है कि उक्त व्यक्ति की मौत पड़ रही भीषण गर्मी के कारण हुई है। हालांकि, मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
पंजाब में जहां गर्मी लगातार कहर बरपा रही है, वहीं स्वास्थ्य विभाग ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि दोपहर 12 से 4 बजे तक गर्मी से बचने के लिए घर के अंदर ही रहें। गर्मियों के मौसम में नवजात शिशु, बुज़ुर्ग, गर्भवती महिलाएं, मानसिक रोगियों और हृदय रोगियों का विशेष ध्यान रखें, क्योंकि ये अधिक गर्मी सहन नहीं कर सकते। विभाग के अनुसार, बिना ज़रूरत के घर से बाहर ना निकलें, खासतौर पर दोपहर 12 से 4 बजे के बीच तेज़ धूप से बचें। गहरे रंग के कपड़े पहनने से बचें। इसके बजाय, हल्के खादी और फिके रंगों के कपड़े पहनें और ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर को पूरी तरह ढक सकें। धूप से बचने के लिए चश्मा लगाएं, और घर से बाहर निकलते समय पानी की बोतल अपने साथ रखें। यदि संभव हो तो सिर को तौलिए से ढक कर रखें। संतरा, लस्सी, नींबू पानी, मौसमी फल व सब्ज़ियों जैसे तरबूज, संतरा, खीरा, टमाटर आदि का सेवन करें।

हीट स्ट्रोक के कुछ लक्षण जैसे
तेज़ सिरदर्द, चक्कर आना, पसीना न आना, उल्टी आना, घबराहट आदि हो सकते हैं। अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!