पुलिस के हाथ लगी सफलता, शराब और नशीले पाऊडर सहित 2 गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 14 Aug, 2022 12:01 PM

police got success 2 arrested including liquor and intoxicating powder

थाना बख्शीवाला की पुलिस ने सुखदेव सिंह के नेतृत्व में 2 लोगों को शराब की 24 बोतलों

पटियाला (बलजिन्द्र): थाना बख्शीवाला की पुलिस ने सुखदेव सिंह के नेतृत्व में 2 लोगों को शराब की 24 बोतलों और 250 ग्राम नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार किया है। इसकी पुष्टि करते हुए एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. दीपक पारिक और डी.एस.पी जसविन्द्र सिंह टिवाना के निर्देश पर कार्रवाई करते अलग-अलग 2 मामलों में कार्रवाई करते हुए पहले केस में मेहर सिंह निवासी गांव लचकानी को शराब की 24 बोतलों सहित गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि ए.एस.आई. लखवीर सिंह पुलिस पार्टी सहित लॉ यूनिवर्सिटी गांव सिद्धू बाल के पास मौजूद थे, जहां उक्त व्यक्ति को स्कूटी पर आते को जब रोक कर चैक किया गया तो उससे शराब की 24 बोतलें बरामद की गई।

एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह ने बताया कि दूसरे केस में सुनील सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी आसेमाजरा थाना बख्शीवाला को 250 ग्राम नशीले पाऊडर सहित गिरफ्तार किया गया है। एस.आई. सन्दीप कौर के नेतृत्व वाली पुलिस पार्टी ए.एस.आई. इकबाल सिंह पुलिस पार्टी सहित लक्ष्मी पैलेस नाभा रोड में मौजूद थे, जहां उक्त व्यक्ति को जब मोटरसाइकिल पर आते को शक के आधार पर रोक कर चैक किया गया तो उससे 250 ग्राम नशीला पाऊडर बरामद किया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

इसी तरह तीसरा केस में एंटी नारकोटिक्स सैल पटियाला की पुलिस ने जसविन्द्र कौर निवासी गांव शेरमाजरा थाना पसियाना को 5 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ए.एस.आई. जसविन्द्र सिंह पुलिस पार्टी सहित टी.प्वाइंट शेरमाजरा में मौजूद था, जहां उक्त महिला को जब शक के आधार पर रोक के चैक किया गया तो उससे 5 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

चौथे केस में थाना कोतवाली की पुलिस ने परमिन्द्र सिंह निवासी बगीची जीवन सिंह पटियाला को शराब की 16 बोतलों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस मुताबिक ए.एस.आई. बलकार सिंह पुलिस पार्टी सहित सांईं मार्कीट पटियाला में मौजूद थे, जहां सूचना के आधार पर जब उक्त व्यक्ति के घर रेड करके शराब की 16 बोतलें बरामद की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!