पी.ओ. स्टाफ ने 3 भगौड़ों को किया गिरफ्तार, एक ट्रेस

Edited By Kalash,Updated: 14 Mar, 2023 11:30 AM

p o staff arrested 3 fugitives one trace

पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. बलजीत सिंह खन्ना के नेतृत्व में तीन भगौड़ों को गिरफ्तार जब कि एक को ट्रेस किया गया है

पटियाला : पी.ओ. स्टाफ पटियाला की पुलिस ने इंचार्ज ए.एस.आई. बलजीत सिंह खन्ना के नेतृत्व में तीन भगौड़ों को गिरफ्तार जब कि एक को ट्रेस किया गया है। गिरफ्तार किए गए भगौड़ों में पहले केस में संदीप सिंह निवासी गांव अलालमाजरा थाना खेड़ी गंडियां को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ थाना राजपुरा में केस दर्ज है, जिसमें माननीय अदालत ने संदीप सिंह को 28 फरवरी 2023 को पी.ओ. करार दे दिया था।

दूसरे केस में जगरूप सिंह निवासी किशनपुरा कालोनी संगरूर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके खिलाफ थाना सदर पटियाला में 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत शिकायत दर्ज है। इस में माननीय अदालत ने जगरूप सिंह को 19 जनवरी 2023 को पी.ओ. करार दिया था।

तीसरे केस में बलविन्दर सिंह पुत्र बख्शीश सिंह निवासी विद्या नगर सामने पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला को गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ थाना कोतवाली पटियाला में शिकायत दर्ज है। जिस में माननीय अदालत ने बलविंदर सिंह को 30 नवम्बर 2018 को पी.ओ. करार दिया था।

चौथे केस में साहिब सिंह उर्फ साबी पुत्र तरसेम सिंह निवासी शामदू थाना सीटी राजपुरा को ट्रेस किया गया है। साहिब सिंह को माननीय अदालत ने थाना सिटी राजपुरा में दर्ज शराब तस्करी केस में 17 फरवरी 2023 को पी.ओ. करार दिया था और इस समय साहब सिंह केंद्रीय जेल पटियाला में बंद है।

उक्त भगौड़ों को गिरफ्तार और ट्रेस करने में ए.एस.आई. जसपाल सिंह, ए.एस. आई. सुरजीत सिंह, ए.एस.आई. बलविन्दर सिंह, ए.एस. आई. बलदेव सिंह, ए.एस.आई. हरजिन्दर सिंह और ए.एस.आई. सुरेश कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!