नाभा जेल के 2 कैदियों से 2 मोबाइल बरामद

Edited By swetha,Updated: 14 Sep, 2019 09:54 AM

mobile recovered from prisoner

स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मैक्सिमम सिक्योरिटी जिला जेल के सहायक सुपरिंटैंडैंट की शिकायत के अनुसार 2 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

नाभा(जैन/ गोयल): स्थानीय कोतवाली पुलिस ने मैक्सिमम सिक्योरिटी जिला जेल के सहायक सुपरिंटैंडैंट की शिकायत के अनुसार 2 कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

पहले मामले में कैदी दविंदर सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी गांव लसोई (अमरगढ़) खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। कैदी पैरोल पर छुट्टी काटकर जब जेल में दाखिल हुआ तो उससे मोबाइल समेत 2 सिम बरामद हुए।इसी तरह दूसरा मामला कैदी राजीव पुत्र रामपाल निवासी लुधियाना के खिलाफ दर्ज हुआ है, जो चक्की नं.-7 में बंद है। तलाशी के दौरान इस कैदी से एक मोबाइल बरामद हुआ जबकि उसने सिम को चबाकर फल्श में फैंक दिया। वर्णनीय है कि हर सप्ताह जेल की बैरकों/चक्कियों में से मोबाइल मिलने के कारण जेल प्रशासन की किरकरी हो रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!