नाभा जेल में डेरा प्रेमी कत्ल मामले में मनिन्द्र व गुरसेवक 4 दिन के पुलिस रिमांड पर

Edited By swetha,Updated: 24 Jun, 2019 12:29 PM

dera premi murder case

नाभा जेल कत्ल कांड के दोनों आरोपियों मनिन्द्र सिंह व गुरसेवक सिंह को नाभा पुलिस ने पटियाला के जज गुरविन्द्र सिंह जौहल की अदालत में पेश किया।

पटियाला/नाभा(बलजिन्द्र, जैन): नाभा जेल कत्ल कांड के दोनों आरोपियों मनिन्द्र सिंह व गुरसेवक सिंह को नाभा पुलिस ने पटियाला के जज गुरविन्द्र सिंह जौहल की अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों आरोपियों को 4 दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। दोनों का पहले माता कौशल्या अस्पताल में मैडीकल करवाया गया व बाद में उन्हें अदालत में पेश किया गया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। 

पुलिस ने दोनों को गुप-चुप तरीके से अदालत में पेश किया। किसी को इस बात की खबर न लगे इसलिए माता कौशल्या अस्पताल में किसी तरह की कोई हिलजुल नहीं की गई। मैडीकल करवाने के बाद दोनों को पुलिस जज के आवास पर ले गई और पेश करने के बाद उन्हें फिर से नाभा जेल में भेज दिया गया। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई को पूरी तरह से गुप-चुप रखा।  इससे पहले सुबह करीब 4.00 बजे महिन्द्रपाल बिट्टू के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसे फरीदकोट के लिए रवाना कर दिया गया। शव को सख्त सुरक्षा प्रबंधों में पुलिस की गाडिय़ां खुद छोड़ कर आईं। दूसरी तरफ आरोपियों का रिमांड मिलने के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!