खाकी की आड़ में महिला का किया शारीरिक शोषण, शिकायत दर्ज

Edited By Vatika,Updated: 12 Sep, 2019 02:26 PM

woman physically abused

हिमाचल के एक गांव की महिला के साथ खाकी की आड़ में पुलिसकर्मी द्वारा की गई अश्लील हरकतें व शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पुलिस कर्मी गायब है

ऊना/नंगल (राजवीर): हिमाचल के एक गांव की महिला के साथ खाकी की आड़ में पुलिसकर्मी द्वारा की गई अश्लील हरकतें व शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से पुलिस कर्मी गायब है और उच्चाधिकारियों के कहने पर मामला दर्ज करने से पहले जांच शुरू की गई है।

पीड़िता ने उप-पुलिस अधीक्षक ऊना को शिकायत पत्र सौंपा है जिसमें उसने बताया कि उनके विभाग के अधीन कार्यरत पुलिस कांस्टेबल उनके पड़ोसी गांव का निवासी है। उसने वर्ष 2007 में जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और उस स्थिति में उसने महिला के फोटो और वीडियो भी बनाए थे जिसके बाद से उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। पीड़िता ने कहा कि वह धमकी देता रहा कि अगर किसी को इस बारे बताया तो वह उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर उसको जीने के लायक भी नहीं छोड़ेगा।

पीड़िता ने बताया कि तब से लेकर आज तक वह उसे डरा-धमका कर उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा है जबकि वह जहां भी उसे बुलाता था उसे डर के मारे जाना पड़ता था तथा उसके न जाने पर वह उसके पति को बता देने की धमकी भी देता था। महिला ने बताया कि गत 8 सितम्बर को जब वह अपनी बेटी का पुलिस भर्ती का पेपर दिलवाने के लिए पंडोगा गई हुई थी तो वहां पर ड्यूटी पर तैनात उक्त पुलिस कर्मी ने उसे देख लिया और उसने उसके साथ वहां भी जबरदस्ती करते हुए अपने साथ चलने के लिए कहा। मना करने पर उसने धमकी दी। पीड़िता ने उप-पुलिस अधीक्षक से इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। उधर इस संबंधी उक्त पुलिस कर्मी ने खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया है। उधर उप-पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने पीड़िता की दास्तां सुनने के बाद थाना सदर ऊना के प्रभारी दर्शन सिंह को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!