खेत से महिला का जलता शव बरामद

Edited By swetha,Updated: 09 Sep, 2019 08:29 AM

woman dead body found

स्थानीय पुलिस ने उड़ापड़ के नजदीकी गन्ने के खेत से एक नौजवान विवाहिता का जलता हुआ शव बरामद किया है।

औड़(छिंजी लड़ोआ): स्थानीय पुलिस ने उड़ापड़ के नजदीकी गन्ने के खेत से एक नौजवान विवाहिता का जलता हुआ शव बरामद किया है। 

जानकारी देते थाना औड़ के उच्च पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रात 12 बजे के करीब जब पुलिस पार्टी गश्त पर थी उस दौरान उड़ापड़ के नजदीक एक गन्ने के खेत से धुआं निकलता दिखाई दिया। शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने गन्ने के खेत में जाकर देखा तो एक करीब 30 वर्षीय विवाहित महिला का शव जल रहा था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जांच से लगता है कि किसी ने मृत महिला को इस जगह पर लाकर जलाया है और यह महिला किसी आसपास के ही गांव की होने का शक है। पुलिस की तरफ से थाना औड़ में धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज कर शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!