पुलिस की कार्रवाई, चूरा पोस्त सहित महिला गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 22 Jul, 2024 05:49 PM

woman arrested with drugs

थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 2 किलो चूरा पोस्त सहित 1 महिला को गिरफ्तार किया है।

नवांशहर (त्रिपाठी,मनोरंजन): थाना सिटी नवांशहर की पुलिस ने 2 किलो चूरा पोस्त सहित 1 महिला को गिरफ्तार किया है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए ए.एस.आई. रछपाल सिंह ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी गश्त के दौरान बाईपास से मोहल्ला कलरा की ओर जा रही थी। इस दौरान महिंदीपुर पुली के नजदीक मोहल्ला महिंदीपुर की ओर से आ रही एक महिला ने घबरा कर हाथ में पकड़ा वजनदार लिफाफा नीचे फैंक दिया।

महिला पुलिस कर्मचारी की मदद से उक्त महिला को काबू करके जब फैंके गए लिफाफे की जांच की तो उसमे से 2 किलोग्राम चूरा पोस्त (डोडे) बरामद हुए। थानेदार रछपाल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान जसवीर कौर उर्फ मुलखी निवासी कलरा मोहल्ला के तौर पर की है। थानेदान ने बताया कि गिरफ्तार महिला के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!