थानेदार के घर से 70 हजार की नकदी व सोने के गहने चोरी

Edited By Sunita sarangal,Updated: 15 Sep, 2019 11:55 AM

robbery

पंजाब पुलिस के थानेदार के घर से अज्ञात चोरों द्वारा 70 हजार रुपए तथा करीब 6-7 तोले सोने के गहने चोरी करने का समाचार मिला है।

नवांशहर(त्रिपाठी, मनोरंजन): पंजाब पुलिस के थानेदार के घर से अज्ञात चोरों द्वारा 70 हजार रुपए तथा करीब 6-7 तोले सोने के गहने चोरी करने का समाचार मिला है। थाना बलाचौर की पुलिस को दी शिकायत में कर्म चंद पुत्र जलसू राम निवासी गांव थोपिया ने बताया कि 12 सितम्बर को उनके एक नजदीकी की मौत हो गई थी, जिसके चलते संस्कार के लिए वह तथा उसकी पत्नी वहां गए हुए थे। 

उन्होंने बताया कि जब उसकी पत्नी घर पहुंची तो घर के अंदर रखे बटुओं से 3200 रुपए की राशि गायब मिली। इसके उपरान्त घर के अन्य सामान की जांच की तो पता चला कि घर से करीब 70 हजार रुपए तथा सोने की चेनी, टॉपस, कांटे, लेडीज रिंग, जिनका वजन करीब 6-7 तोले तथा कुल कीमत करीब 3.5 लाख रुपए बनती है, घर से गायब थे। उन्होंने कहा कि कोई अज्ञात व्यक्ति घर के मुख्य गेट का ताला खोल कर उक्त सामान चोरी कर ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!