रूपनगर में प्याज ने लगाया शतक, रसोई से हुआ बाहर

Edited By Vaneet,Updated: 07 Dec, 2019 02:41 PM

onion planted a century in rupnagar out of the kitchen

रूपनगर शहर में प्याज की आसमान छूती कीमतों ने अब शतक लगा दिया है। ऐसे में शहर में अब प्याज 100 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है..

रूपनगर(विजय): रूपनगर शहर में प्याज की आसमान छूती कीमतों ने अब शतक लगा दिया है। ऐसे में शहर में अब प्याज 100 रुपए प्रति किलोग्राम बिक रहा है। प्याज की कीमतों के कारण अब रसोई का बजट गड़बड़ा गया है। लोग घरों में प्याज का प्रयोग करने से गुरेज करने लगे हैं। इसके चलते प्याज रसोई से भी बाहर हो गया है।

‘पंजाब केसरी’ से बातचीत में नगर कौंसिल पार्षद पोमी सोनी ने कहा कि प्याज की बढ़ती कीमतें ङ्क्षचता का विषय है। प्याज की कीमतों के कारण प्याज रसोई से गायब होता जा रहा है। प्याज की आसमान छूती कीमतों के चलते लोग इन्हें खरीद नहीं रहे हैं। इसके कारण बिना प्याज के इस्तेमाल किए लोगों की आंखों से आंसू इनकी कीमतों को देखकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को प्याज की कीमतों को स्थिर रखने के प्रयास करने चाहिए, जबकि प्याज को बाहर से वाजिब मूल्यों पर आयात किया जाए। प्याज के उत्पादन को बढ़ाने को लेकर भी सरकार को योजना तैयार करनी चाहिए।

कीमतें विक्रेता के बस की बात नहीं
प्याज की बढ़ती कीमतों को लेकर सब्जी विक्रेता मोहम्मद नवी का कहना है कि रूपनगर शहर में प्याज 90 से 100 रुपए तक बिक रहा है और इन रेटों को कंट्रोल में करना उनके बस में भी नहीं है। क्योंकि वह व्यापारियों से खरीद कर प्याज आगे सप्लाई कर रहे हैं। प्याज की बढ़ती कीमतों का कारण महाराष्ट्र में इस बार अधिक बारिश एवं बाढ़ की स्थिति के चलते प्याज की फसल नष्ट हो गई है, जिसके कारण प्याज की सप्लाई प्रभावित हुई है और अचानक प्याज की कीमतों में भारी उछाल आ गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!