2 मोटरसाइकिलों की टक्कर में एक की मौत, एक घायल

Edited By Kalash,Updated: 08 Mar, 2023 10:11 AM

one died one injured in two motorcycle collision

नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर एच.डी.एन. स्कूल भनुपली के सामने एक मोटरसाईकल द्वारा दूसरे मोटरसाईकल को टक्कर मारने का मामला सामने आया है

नंगल : नंगल-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर एच.डी.एन. स्कूल भनुपली के सामने एक मोटरसाईकल द्वारा दूसरे मोटरसाईकल को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस संबंधी नंगल थाने के ए.एस.आई. केशव कुमार ने बताया कि रोहित कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी गांव रायपुर अपर तहसील नंगल ने एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है कि मैं अपने चाचा राजेश कुमार के साथ रायपुर से रूपनगर की ओर अपने मोटरसाईकल पर जा रहा था जिसको मेरे चाचा राजेश कुमार चला रहे थे तो उक्त स्थान पर श्री आनंदपुर साहिब की ओर से एक कथित मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से आ रहा था तो उसने हमारे मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

केशव कुमार ने बताया कि लोगों ने रोहित कुमार और राजेश कुमार को सिविल अस्पताल श्री आनंदपुर साहिब पहुंचाया तो डॉक्टरों ने राजेश कुमार को प्राथमिक सहायता देने के बाद गंभीर हालत को देखते पी.जी.आई. रैफर कर दिया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि रोहित कुमार को आनंदपुर साहिब में ही उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। ए.एस.आई. केशव कुमार ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!